बिहार में सरकार बनने पर राजद कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली है। बीते बुधवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तेजस्वी यादव ने भी दूसरी बार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस खुशी में जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी बाजार के चौक पर लोगों के बीच मिठाइयां वितरि‍त की गईं।

युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार ने मिठाई बांटते हुए कहा कि हर्ष है कि‍ बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने सरकार स्थापित किया। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बने। यह गरीबों की जीत है। भाजपा ने राष्ट्रीय जनता दल को छलने का कार्य किया था। अब राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी ताकत दिखा दी।

मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव, वरिष्ठ राजद नेता विनोद चन्द्रवंशी, इमामुद्दीन खान, उप प्रमुख नारायण यादव, साधु यादव, मिथलेश यादव, रामबली यादव, राजकुमार, नुरुल खान, लड्डू खान, रामप्रवेश मेहता, अल्ताफ राजा सहित काफी संख्या में समाजसेवी व राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।