माओवादियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया विरोध

झारखंड
Spread the love

  • 15 अगस्‍त को काला दिवस मनाने की अपील

रांची। माओवादियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का विरोध किया है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का बहिष्‍कार करने का आह्वान किया है। माओवादियों की केंद्रीय कमेटी ने 15 अगस्‍त को काला दिवस का रूप में मनाने की अपील की है। कमेटी के केंद्रीय प्रवक्‍ता अभय ने रिलीज जारी कर यह जानकारी दी।

रिलीज में कहा गया है कि देश की जनता को आजादी का अमृत महोत्सव, जो 15 अगस्त को मनाए जा रहा है उसका बहिष्‍कार करने का भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्र कमेटी आह्वान देती है। इसको काला दिवस का रूप में पालन करना चाहिए। यह 75 साल भारत सरकार का गुलाम और दलाल स्वभाव स्थापित करता है। एक तरफ केंद्रीय और राज्य सरकारें 75 साल से देश की संपत्ति‍ को साम्राज्यवाद के हाथों बेचती आ रही है। इसके साथ 75वीं आजादी बढ़े पैमाने में मनाई जा रही है। देश के प्राकृतिक संसाधन खुले आम लूटे जा रहे हैं। देश की जनता को दरिद्रता में धकेल जा रहा है।

केंद्रीय प्रवक्‍ता ने कहा कि भाजपा शासन के दौरान लोकतंत्र धीरे धीरे चूर चूर हो रहा है। सरकार अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक, धर्म निरपेक्ष विरोधी और जनता विरोधी है। देश की जनता को हर घर तिरंगे अभियान से कोई भी लाभ नहीं होगा। हर घर में अंधेरा छाया हुआ है। देश के हर इनसान की आंखों में दर्द के आंसु हैं। भारतीय जनता पार्टी लोगों को गुमराह कर रही है। ये बता रही है कि देश असली आजादी में जी रहा है। केंद्र सरकार और आजादी का अमृत महोत्सव से कोई फर्क नहीं पड़ता।

भारत में अभी भी अर्थ उपनिवेशक, अर्थ सामंती देश है। माओवादी की केंद्र कमेटी जनता का राज सत्ता की स्थापना करने के लिए शपथ लेने का आह्वान की है।