
- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रांची। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त को लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके अगले 24 घंटे में और अधिक मजबूत होने की संभावना है। इसका असर भी झारखंड में पड़ने की संभावना है। राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 11 अगस्त को जारी बुलेटिन में दी है।
17 अगस्त तक ये स्थिति
12 और 16 अगस्त को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
13 से 16 अगस्त को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
यहां भारी बारिश संभव
13 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा गुमला, रांची जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
14 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।