- राज्य में कई इलाकों में गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका
रांची। झारखंड में अब 10 और 11 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव कई जिलों में पड़ेगा। राज्य में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बादबाद 2 से 3 दिन तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 8 अगस्त को जारी बुलेटिन में दी है।
9 से 11 अगस्त तकक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
12 से 13 अगस्त तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
14 अगस्त को राज्य के लगभी सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
मौसम केंद्र के मुताबिक 9 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है
केंद्र के मुताबिक 10 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, रांची जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
इसी तरह 11 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गुमला, बोकारो, रांची जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।