- उपायुक्त ने दी मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति
रांची। बुंडू सड़क हादसे में मृत स्कूली छात्रा के आश्रितों को 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मुआवजा राशि अनुदान की मंजूरी दे दी है।
जानकारी हो कि रांची-टाटा राजमार्ग-33 पर सूर्य मंदिर के पास 9 अगस्त, 2022 को सड़क दुर्घटना हुई थी। इसमें 3 मृत स्कूली छात्राओं की मृत्यु मौके पर ही हो गई थी। आश्रितों को जिला प्रशासन की ओर से क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति दी गई है।
रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने तीन छात्रा के आश्रितों को विशिष्ट स्थानीय आपदा सड़क दुर्घटना के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान की स्वीकृति दी है। आश्रित को 1-1 लाख की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रिया कुमारी (उम्र-14 वर्ष) का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है।
इन्हें मिलेगी मुआवजा राशि
1. गोविंद उरांव (पुत्री- स्व. रीमा कुमारी)
2. साधु उरांव (पुत्री- स्व. ज्योति कुमारी)
3. शंभू उरांव (पुत्री- स्व. ज्योत्सना कुमारी)