CG : कंवर यात्रा में महापौर ने लहराया उलटा तिरंगा, बीजेपी पहुंची थाना

अन्य राज्य देश
Spread the love

हेमंत वर्मा

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। शहर में कांवर यात्रा निकाली गई। इसमें महापौर हेमा देशमुख सहित आम लोगों ने शिरकत की। यात्रा तिरंगे झंडे के साथ निकाली गई थी। इसका एक वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महापौर उलटा तिरंगा लहराते दिख रही है।

शहर में सोमवार को कांवर यात्रा निकाली गई थी। इसमें शहर की प्रथम नागरिक महापौर हेमा देशमुख प्लास्टिक का उलटा तिरंगा अपने हाथों से लहराती नजर आई। इसे भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दल ने तिरंगे का अपमान बताकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करा दी। दूसरी ओर महापौर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि यह मानवीय भूल है।

कोतवाली थाना में भाजपा पार्षदों के आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर-घर झंडा लगाने की तैयारी चल रही है। ऐसे समय में शहर की प्रथम नागरिक द्वारा उलटा तिरंगा लहराने को लोग इस मुहिम की धज्जियां उड़ाना बता रहे हैं।