हजारीबाग। बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है। शहर के खजांची तालाब स्थित व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की है।
पांच वाहनों में सवार आधा दर्जन अधिकारी रांची से छापेमारी के लिए हजारीबाग पहुंचे हैं। व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद का शहर में इंद्रलोक मॉल समेत कई व्यवसाय है। इस दौरान नोट गिनने की मशीन लायी गयी है। इधर IT अधिकारियों ने जांच कार्य चलने की बात कही है।
इस खबर पर आपका अपना न्यूज पोर्टल दैनिक भारत 24 की नजर रहेगी। हम आपको अपडेट करते रहेंगे।