विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप : नीरज चोपड़ा ने ऐसे रजत पदक किया हासिल, देखें वीडियो

नई दिल्ली खेल मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत के नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के जेवलिन थ्रो में दूसरा स्थान हासिल किया। जेवलिन फाइनल में 88.13 मीटर के अपने चौथे थ्रो के साथ रजत पदक जीता। थ्रोअर एंडरसन पीटर्स अपने उच्चतम स्कोर 90.54 मीटर के साथ विश्व चैंपियन बने। स्वर्ण पदक जीता। नीरज की जीत पर प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री और राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री ने बधाई दी।

जीत के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में काफी समय के बाद हमें मेडल मिला है, तो इस बात की खुशी है। खेल में ऊपर-नीचे होता रहता है, लेकिन हमें अपना काम करते रहना चाहिए। वो मैं करता रहूंगा और कोशिश करूंगा कि आगे इससे बेहतर प्रदर्शन करूं।

नीरज ने आगे कहा कि आज की स्थिति थोड़ी ठीक नहीं थी। काफी हवा थी, लेकिन उम्मीद थी कि थ्रो लगेगी। मैंने मेडल जीता है तो अच्छा लग रहा है। अब अगले साल फिर कोशिश करेंगे इससे अच्छा करने की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। जीत की सराहना की।

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि के लिए आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने देश के लिए आज सिल्वर मेडल जीता है। ये पहला इतिहास बना है। इससे पहले 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन सिल्वर मेडल पहली बार जीता है। मैं अपनी ओर से नीरज चोपड़ा को बधाई देता हूं।