रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में छात्र परिषद का गठन किया गया। इसका अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह 18 जुलाई को आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की उपाध्यक्ष प्रियंका जालान थीं।
समारोह में विद्यालय स्तर पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन करने के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। इसमें कक्षा-नवम के साकेत कुमार को हेड बॉय और अश्विनी कुमारी को हेड गर्ल बनाया गया। साथ ही, पांच सदनों के प्रमुख और विद्यार्थी प्रशासक भी नियुक्त किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय की उपाध्यक्ष प्रियंका जालान ने सभी चुने गए छात्र-छात्रों को शुभकामनाएं दी। अपने कार्यों को जिम्मेदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी चयनित सदस्यों को बैजेस और फीता पहनाए। इस अवसर पर सविता पाहवा, इफ्त राणा, सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।