
विवेक चौबे
गढ़वा। झारखंड जिले के गढ़वा और पलामू में फिल्म ‘नरक तक’ की शूटिंग हो रही है। गढ़वा के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डगर गांव फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। फिल्म में प्रेमी और प्रेमिका के विरह को मिलन को दर्शाया गया है।
मुख्य कलाकार जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मेरौनी गांव निवासी विजय हिंद हैं। फिल्म की कहानी उन्होंने स्वयं लिखी है। फिल्म का शीर्षक कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श इंटर डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अशर्फी तिवारी ने तय किया। कहानी का संपादन समाजसेवी अजित कुमार सिंह ने किया है।
मुख्य कलाकार विजय हिंद के साथ हीरोइन के रूप में छत्तीसगढ़ की तान्या श्री हैं। वह कई शॉर्ट फिल्म, एलबम व जादूगरी शो में विजय हिंद के साथ भूमिका निभा चुकी है। खलनायक की भूमिका सत्येंद्र राम निभा रहे हैं। प्रिंस कुमार, अजय, टुनु, अरविंद साहनी, डीसी बोस, महेंद्र व अन्य कलाकार भूमिका निभा रहे हैं। कैमरामैन नीरज कुमार हैं।
विजय हिन्द ने बताया कि फिल्म की शूटिंग गढवा और पलामू जिले के विभिन्न मनमोहक स्थानों पर जारी है। उन्होंने फिल्म जगत में आने का श्रेय अपने चाचा विकास साह को दिया।