रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रांची में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को योग के महत्व पर हुई निबंध प्रतियोगिता के 8 विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य सूरज शर्मा ने सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में पूरे मनोयोग से भाग लेने का सुझाव दिया। कहा कि ऐसी गतिविधियों से उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होगा। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
पुरस्कृत हुए विद्यार्थी
कक्षा 10सी – स्मृति राय (प्रथम पुरस्कार)
कक्षा 9ए – वर्तिका आनन्द (प्रथम पुरस्कार)
कक्षा 10एफ – अनिकेत कुमार उपाध्याय (द्वितीय पुरस्कार)
कक्षा 10बी – दिशिता दास (द्वितीय पुरस्कार)
कक्षा 10एफ – अंशिका शर्मा (द्वितीय पुरस्कार)
कक्षा 9ई – आषका मिश्रा (तुतीय पुरस्कार)
कक्षा 9ई – कृतिका (सांत्वना पुरस्कार)
कक्षा 10ए – चारू (सांत्वना पुरस्कार)