गैस सिलेंडर की कीमत 180 रुपये घटी, झारखंड में ये होगा दाम

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। गैस सिलेंडर की कीमत में कमी हो गई है। प्रति सिलेंडर दाम करीब 180 रुपये घटा है। नई कीमत 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी हो गई है। फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाये गये हैं।

जानकारी हो‍ कि जून से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 129 रुपये की कमी की गई है। इसके बाद अब रांची में इसकी कीमत 2,375 रुपये हो गई थी। अब जुलाई में कीमत में 180.50 रुपये की कमी की गई है। एक जुलाई से इसके दाम 2194.50 रुपये हो गये।

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 7 मई, 2022 को 50 रुपये का इजाफा किया गया था। इसके बाद कीमत 1057 रुपये हो गई थी। फिर 19 मई को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपये की वृद्धि की गई है। दाम बढ़ने के बाद झारखंड की राजधानी रांची में इसकी कीमत 1060.50 रुपये हो गई है। फिलहाल इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।