रांची। झारखंड राज्य MPW कर्मचारी संघ के पदधारी और सदस्य 4 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग के नव पदस्थापित निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ श्रीकृष्ण कुमार से मिले। इसका नेतृत्व झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने किया। निदेशक को फूलों का गुच्छा देकर सम्मानित किया।
निदेशक प्रमुख ने संघ और महासंघ के शिष्टमंडल से कहा कि उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। सभी लोग विभाग में अपने दायित्वों को ईमानदारीपूर्वक निवर्हन करें। अपने कर्तव्य का पालन निष्ठापूर्वक करें।

MPW कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पवन कुमार, महासचिव कार्तिक उरांव एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार ने उम्मीद जताई कि निदेशक प्रमुख लंबित मांगों को अविलंब लागू करेंगे। MPW को जल्द से जल्द स्थाई की मांग वर्तमान में लंबित है।
संघ के पदधारियों ने कहा कि MPW कर्मचारी आम जनता को स्वास्थ्य सेवा देने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। कोविड-19 में MPW कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। संघ का मूल उद्देश्य आम जनता की सेवा करना है।
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं से अनुरोध किया कि MPW कर्मचारियों की सेवा अविलंब स्थाई की जाय।
स्वागत करनेवाले में महामंत्री सुनील कुमार साह, अध्यक्ष पवन कुमार, महासचिव कार्तिक उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सहित रविन्द्र कुमार महली, बिरेन्द्र कुमार महली, आशीर्वाद महतो, सौरभ कुमार दुबे, राजीव वर्मा, संकल्प सिन्हा आदि उपस्थित थे।