शिवानी क्लोथिंग के फैशन फ्लेयर में 100 से अधिक रिटेलेर ने कराई बुकिंग

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। मुंबई की शिवानी क्लोथिंग की ओर से रांची स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में 25 जुलाई को फेस्टिव सीजन-2022 फैशन फ्लेयर का आयोजन किया गया। इसमें जकारी, बेन्जी, डॉनजिटा, मीमटो इटली जैसी बड़ी ब्रांड के कपडों का प्रदर्शन किया गया। इन कपड़ों में शूटिंग, शटिंग, एथेनिक, पॉलीवुल, टेरी रेयॉन जैसे फैरबिक्स शामिल थे। फैशन फ्लेयर में पूरे झारखंड से 100 से अधिक रिटेलेर ने विभिन्न ब्रांड के कपडे़ के सैंपल को देखकर बुकिंग कराई।

कंपनी के निदेशक फणेंद्र चिंताला ने बताया कि आने वाले त्योहार को देखते हुए फैशन फ्लेयर का आयोजन किया गया है। यहां राज्यभर में व्यापारियों ने कपड़ों की बुकिंग कराई। वर्ष, 2017 से कंपनी की शुरुआत हुई। आज कंपनी देशभर में 90 करोड रुपये से अधिक का कारोबार कर रही है। कंपनी का इस साल लक्ष्य 150 करोड़ रुपये है। इसी उद्देश्‍य से रांची में फैशन फ्लेयर का आयोजन किया गया है। रांची में अमित टेक्सटाइल डीलर और एजेंट लोहिया ब्रदर्स है। झारखंड में 100 से अधिक रिटेल प्रतिष्ठानों में हमारे प्रोडक्ट उपलब्ध है।

चिंताला ने बताया कि यह कंपनी देश में सबसे तेजी से उभरने वाली कंपनी बन गयी है। यह नये फैशन के अनुरूप कपड़ों को उपलब्ध करा रही है। विशेषकर फील फिनिश, कलर और डिजाइनों पर रिसर्च कर बाजार में अपने प्रोडक्ट को उतारती है। इससे लोगों का उत्साह हमारे ब्रांड के प्रति बढ़ रहा है। इस अवसर पर अमरचंद बेगानी, संतोष जैन, वेद मिनोचा, रतन मोदी, राजेश केजरीवाल, राजकुमार सिंह, प्रकाश लोहिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।