रांची। झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सोंस में बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में एक शिक्षक घायल हो गये।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को स्कूल का छज्जा अचानक गिर गया। इस घटना से स्कूल में हड़कंप मचा गया। गनीमत यह रहा है कि उस वक्त बच्चे वहां मौजूद नहीं थे। बच्चों के रहने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि बच्चे घटना के वक्त खुले में बैठे हुए थे। इस कारण किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद बच्चे सहमे हुए हैं। हालांकि इस हादसे में एक शिक्षक के घायल होने की सूचना है।