जेसीआई का एक्सपो उत्सव : अभिनव मंत्री बने चीफ को-ऑर्डिनेटर

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची के एक्सपो उत्‍सव के 25वें संस्करण की तैयारी जोरों पर है। अध्यक्ष सौरव साह ने टीम का गठन कि‍या। इसका नेतृत्व संघ के पूर्व अध्यक्ष अभिनव मंत्री करेंगे। संस्‍था की ओर से एक्‍सपो को बड़े पैमाने और नए रूप में करने की तैयारी है।

इस वर्ष एक्सपो के लिए पूर्व अध्यक्ष की एक टीम भी बनाई गई है, जो मेंटर के रूप में टीम के साथ रहेंगी। इनमें विशाल पोद्दार, अनूप अग्रवाल, आनंद धनुका, नारायण मुरारका और अमित खोवाल होंगे।

अध्यक्ष सौरव ने बताया कि‍ इस वर्ष सितंबर में एक्सपो आयोजित किया जाएगा। ग्राहकों के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी कुछ खास होगा।

एक्सपो टीम

चीफ को-ऑर्डिनेटर : अभिनव मंत्री

को-ऑर्डिनेटर : तरुण अग्रवाल और राहुल टिबरेवाल

कोषाध्यक्ष : अभिषेक जैन

मीडिया प्रभारी : वरुण जालान