रांची। हिन्दू जागरण मंच के तत्वावधान में रांची महानगर का विस्तार किया गया। प्रदेश संरक्षक रत्नेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष ऋषिनाथ शाहदेव की उपस्थिति में रांची महानगर के नवनियुक्त पदधारियों को भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त पदधारियों की घोषणा महानगर अध्यक्ष चंदन मिश्रा ने की।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, युवा वाहिनी प्रदेश संयोजक विक्रम शर्मा, महानगर महामंत्री निशांत चौहान, उपाध्यक्ष संतोष पाठक, सोनू गुप्ता, प्रीतम सिंह मुन्ना, श्रीमती कविता झा, राहुल सिंह राजपूत, मंत्री विवेक प्रताप सिंह, मनोज सिंह, राहुल सिंह, पवन सिंह, राहुल तिवारी बनाये गये।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी नमन भारतीय, संपर्क प्रमुख सूरज चौधरी, वीरांगना वाहिनी प्रमुख सुश्री शिवानी पांडे, श्रीमती गणिता देवी, श्रीमती गुजन देवी सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।