राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा कल करेगा पुतला दहन

अन्य राज्य देश
Spread the love

हेमंत वर्मा

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। कांग्रेस सांसद द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के आह्वान पर जिला स्तर पर कांग्रेस और सांसद अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन किया जाएगा। मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रेखा मेश्राम और जिला अध्यक्ष किरण साहू ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेसियों द्वारा महिलाओं का सदैव ही अपमान किया जाता है। प्रदेश से लेकर कई जिलों में महिलाओं के साथ अभद्र घटनाएं भी घट रही है। कांग्रेस इस पर चुप्पी साधे रहती है।

डॉ रेखा ने कहा कि कांग्रेस में ही सर्वप्रथम महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अध्यक्ष बनी थी। फिर भी कांग्रेस महिलाओं को अपमानित करने का कोई भी मौका नहीं चूकती है। वर्तमान में भारत के सर्वोच्च पद पर एक महिला को एनडीए ने सम्मान के साथ राष्ट्रपति बनाया है। इसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। लोकसभा में कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी जैसे अशोभनीय शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इसे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगी।

कंल मानव मंदिर चौक में 1 महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।