महिला समर्पण शाखा ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा के सदस्‍यों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची के बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन में पौधरोपण किया। इसमें प्रांतीय संयोजिका स्वच्छता प्रभारी विनीता सिंघानिया को तुलसी पौधा देकर सम्मानित किया गया।

शाखा की अध्यक्ष पूजा सरावगी ने कहा कि इंसान को पौधे लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। तभी छोटा पौधा वृक्ष बन पाएगा। उसका लाभ प्राप्त होगा। शाखा ने 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाएं।

समर्पण शाखा का हर समय यह प्रयास रहता हैं कि शहर के कोने-कोने मे पौधे लगाए। प्रदूषण को दूर करें। मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि मौके पर अध्यक्ष पूजा सरावगी, सचिव श्‍वेता भाला, कोषाध्यक्ष विनीता सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान एवं आशा संथौलिया उपस्थित थीं।