त्रिपुरा उपचुनाव : मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित, माणिक साहा ने जीती बारदोली सीट

अन्य राज्य देश
Spread the love

त्रिपुरा। त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव की चार में से तीन सीटों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने दो और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की है। एक अन्य सीट पर भाजपा उम्मीदवार पांच हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहा है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बारदोली सीट जीत ली है।

इसी के साथ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित हो गई है। मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार माणिक साहा ने टाउन बारदोली विधानसभा सीट पर 6104 वोटों से जीत हासिल की। साहा को कुल 17,181 वोट मिले जबकि कांग्रेस के आशीष कुमार को 11,077 वोट मिले।

साहा को पिछले महीने उस वक्त त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया था, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्वब देव ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव जीतने के बाद अब उन्हें राज्यसभा की सांसदी से इस्तीफा देना होगा।