श्रीलंका सरकारी कर्मचारियों को दे रहा है एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी, जानिए क्यों?

दुनिया
Spread the love

श्रीलंका। खाद्य संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने सरकारी कर्मचारियों को एक दिन का अतिरिक्त अवकाश देने की घोषणा की है। श्रीलंकाई सरकार ने यह कदम खेती के प्रति लोगों को उत्साहित करने के लिए उठाया है। श्रीलंका में करीब 10 लाख सरकारी कर्मचारी हैं।

2.2 करोड़ आबादी वाला श्रीलंका बीते 70 सालों के सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। वह खाद्य, ईंधन और दवाइयों तक के लिए संघर्ष कर रहा है। विदेशी मुद्रा की भारी कमी है। मौजूदा स्थिति की चुनौतियों का सामना करने के लिए श्रीलंकाई सरकार तरह-तरह के प्रयोग कर रही है।