रांची। राजधानी रांची में 10 जून को हुए हिंसा मामले में गैंग्स ऑफ वासेपुर के एडमिन को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नवाब चिश्ती है। उसने गैंग्स ऑफ वासेपुर नाम का वाट्सएप ग्रुप बना कर दस जून को होने वाले में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की थी। पुलिस ने गैंग्स ऑफ वासेपुर व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज को वायरल करने के आरोपी नवाब चिश्ती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि नुपूर शर्मा के खिलाफ दस जून को प्रदर्शन करने का मैसेज इसी वाट्सएप ग्रुप से वायरल हुआ था। ग्रुप में आरोपी नवाब ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। आरोपी ने अपने मैसेज में यह भी लिखा था कि प्रदर्शन में भीड़ ऐतिहासिक होगी।
पुलिस ने बताया कि रांची हिंसा को भड़काने में गैंग्स ऑफ वासेपुर वाट्सएप ग्रुप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस ग्रुप में कई दिनों से प्रदर्शन का मैसेज वायरल कर लोगों को भड़काया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस इस ग्रुप में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश शुरू कर दी है।