Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

29 जून, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

कार्यालय में अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यस्तता बनी रहेगी। ऑफिस में सफलता मिलेगी। मित्र मंडली का सहयोग होगा। रोग की अवस्था में भी चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है, नियंत्रण रखें। जीवनसाथी को समय, त्यागभाव और सहयोग अवश्य दें। सकारात्मक सोचें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सांयकाल से लेकर रात तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर मिलेंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन काफी रचनात्मक है। स्वास्थ्य सुख पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। धर्म के प्रति रूचि बढे़गी। कोई समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। झगड़े और विवाद से बचें। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पुत्र-पुत्री की चिंता और उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिश्‍तेदारी में लेन-देन नहीं करें। संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

शाम तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम तक कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। रात का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट हो सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। मूल्यवान वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। संतान की शिक्षा या किसी सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात में मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

समाज में शुभ व्यय से कीर्ति बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात तक शुभ समाचार मिलेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

भौतिक विकास का योग अच्छा है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

अधूरे काम निपट जाएंगे। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत हो सकती है। शुभ खर्च होने का संयोग है। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। 

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)