रांची हिंसा में शामिल चार अभियुक्तों को इस कोर्ट ने भेजा रिमांड पर, जानें आगे

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के मेनरोड हिंसा में शामिल चार अभियुक्तों को रांची सिविल कोर्ट ने रिमांड पर भेजा है। कोर्ट ने अरमान, मोहम्मद अमजद, मोहम्मद रमजान और मोहम्मद जज को दो दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है।

बता दें कि बीते 10 जून को रांची मेन रोड में नमाज के बाद हिंसा हुई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य स्रोतों से मिली तस्वीरों के बाद लोगों की गिरफ्तारी की थी, जिनसे पूछताछ जारी है।