मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को जन्मदिन की बधाई देने फैंस उनके घर पहुंचे। इसके बाद जो हुआ उसका वीडियो अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट से शेयर किया।
अभिनेत्री का जन्म 8 जून को कर्नाटक के मंगलूरु में हुआ था। शिल्पा अभिनेत्री, मॉडल, प्रोडूसर, इंटरप्रेन्योर, और लेखक है। उन्हें वर्ष 2000 की बॉलीवुड फिल्म ‘धड़कन’ और वर्ष 2001 की बॉलीवुड फिल्म ‘इंडियन’ के लिए जाना जाता है। शिल्पा का पालन पोषण एक बिजनेसमैन फॅमिली में हुआ था।
शिल्पा शेट्टी ने वर्ष 1991 में अपनी 10वीं क्लास की परीक्षा पास करने के बाद 16 साल की उम्र में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। वह भरतनाट्यम डांस का कुशल प्रशिक्षण लिया है।
शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1992 की बॉलीवुड फिल्म ‘गाता रहे मेरा दिल’ से की। इसके बाद वह वर्ष 1993 की बॉलीवुड फिल्म ‘बाजीगर’ से डेब्यू किया। उन्हें पहली मुख्य भूमिका वर्ष 1994 की बॉलीवुड फिल्म ‘आग’ में अभिनेता गोविंदा के साथ मिली।