मुंबई। सुजीत कुमार सिंह और प्रिंस सिंह राजपूत की भोजपुरी फिल्म ‘नरसिम्हा’ सिनेमाघरों में 17 जून को दस्तक देगी। इसका ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है। प्रिंस सिंह राजपूत एक बार फिर अपने इंटेंस किरदार से दर्शकों के दिलो दिमाग पर छाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में वह इंटेस अवतार में नजर आयेंगे।
हाल में प्रिंस ने अपनी सोशल मीडिया एकाउंट्स पर फिल्म का मोशन टीजर शेयर किया है। इसमें उनका अलग ही एक्शन अंदाज देखने को मिला है। टीजर में की शुरुआत प्रिंस सिंह राजपूत जंजीर से बंधे खून से लतपथ उनके शानदार डायलोग से होता है। यही नहीं एक से बढ़कर गाने भी फिल्माये गये हैं। यह पूरी तरह से एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
फिल्म पूरे इंडिया में 17 जून को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज किया जा रहा है। लॉयल टेक फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म के निर्माता एमए खान और रमेश यादव हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह और लेखक वीरू ठाकुर हैं।
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में प्रिंस सिंह राजपूत के साथ अभिनेत्री अर्शिया अर्शी, रूपा मिश्रा, जय सिंह, करण पाण्डेय, अनूप लोटा, अमित शुक्ला, सुशील सिंह व अन्य है। फिल्म के स्पेशल गाने पर निधि झा थिरकते नजर आयेगी।