महाराष्ट्र की स्टील फैक्ट्री में श्रमिकों का हमला, 19 पुलिसकर्मी घायल, 12 वाहन क्षतिग्रस्त; 27 गिरफ्तार

देश
Spread the love

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पालघर में मजदूर संघ के 100 से अधिक सदस्यों ने एक इस्पात कंपनी के कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिसे नियंत्रित करने की कोशिश में 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के 12 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना पालघर जिले के बोईसर कस्बे में एक औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी परिसर की है।

जहां शनिवार को हुई इस घटना में पुलिस अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पालघर पुलिस प्रवक्ता सचिन नवादकर ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। कंपनी में मजदूर संघ से संबंधित एक मुद्दा लंबे समय से विचाराधीन है। विवाद का कारण इसे ही बताया जा रहा है।