मुंबई। अभिनेत्री दिशा पटानी सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती है। वह लगातार कुछ न कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है।
दिशा के फैंस की संख्या लाखों में है। वे उनके वीडियो और फोटो को खूब देखते हैं। उसे पसंद करते हैं। कमेंट करते हैं।
दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो को महज एक घंटे में दो लाख से अधिक लोगों ने लाइक्स किया है।