राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में हिस्‍सा ले रहे रांची विवि के ये स्‍वयंसेवक

झारखंड
Spread the love

  • राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व करने से मनोबल के साथ व्यक्तित्व का भी विकास होता है : डॉ राजकुमार

रांची। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेलकूद मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना हर साल पूरे देश में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर (एनआईसी) का आयोजन 15 स्थानों पर करता है। इस वर्ष एक शिविर 18 मई से 24 मई, 2022 तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में हो रहा है। इसमें झारखंड सहित 14 राज्यों के एनएसएस के उत्कृष्ट स्वयंसेवक शामिल हो रहे हैं।

झारखंड का प्रतिनिधित्व रांची विश्वविद्यालय के 10 स्वयंसेवक (5 पुरुष एवं 5 महिला) एवं दलनायक के रूप में मांडर महाविद्यालय की एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ भारती खाखा कर रही हैं। रविवार को रांची विश्वविद्यालय के इस दल को विश्वविद्यालय मुख्यालय से आरयू के डीएसडब्ल्यू डॉ राजकुमार शर्मा एवं डॉ ब्रजेश कुमार ने आवश्यक वस्तुएं (टी शर्ट, ट्राउजर, शूज, सांस्कृतिक परिधान, मास्क, सेनिटाइजर) देकर कोयंबटूर के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वयंसेवकों का मनोबल के साथ व्यक्तित्व का विकास होता है। आपलोग अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं राज्य का नाम रौशन करें।

डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय की टीम रांची रेलवे स्टेशन से एलेप्पी एक्सप्रेस से प्रस्थान की, जो 17 मई को दोपहर 12.30 तक कोयम्बटूर पहुंचेगी। 24 मई को रात्रि में कोयंबटूर से प्रस्थान कर सुबह रांची आएगी। उक्त शिविर में एकेडमिक सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावे विभिन्न प्रकार के प्रतिस्पर्धाएं होगी। उत्तम प्रदर्शन करने वाले राजय को पुरस्कृत किया जाएगा।

रांची विश्वविद्यालय से कोयंबटूर जाने वाले एनएसएस स्वयंसेवकों को रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

शिविर में शामिल होने वाले प्रतिभागी

1. डॉ भारती खाखा, दलनायक, कार्यक्रम पदाधिकारी, मांडर महाविद्यालय, रांची।

2. दीप ज्योति टोप्पो, मांडर महाविद्यालय, मांडर।

3. चरिया कुमारी, मांडर महाविद्यालय, मांडर।

4. गगन कुमार महतो, संत जेवियर महाविद्यालय, रांची।

5. पूजा कुमारी, मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची।

6. सौरभ सोनी, मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची।

7. अमन कुमार, डोरंडा महाविद्यालय, रांची।

8. मनबहाल चिक बड़ाइक, डोरंडा महाविद्यालय, रांची।

9. मोनिका कुमारी, गोस्सनर महाविद्यालय, रांची।

10. उज्ज्वल कुमार, गोस्सनर महाविद्यालय, रांची

11. अंजली चौधरी, योगदा सत्संग महाविद्यालय, रांची।