उत्तर प्रदेश। यूपी में विधानमंडल सत्र की कार्यवाही के दौरान फोन बजने से नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने चीफ मार्शल को मोबाइल फोन जब्त कर लेने का निर्देश दे दिया।
विधायक मंडप में आकर हंगामे की तस्वीर ले रहे थे। इसके अलावा, एक विधायक का फोन बजने से भी वह नाराज थे। उनके इस निर्देश से विधायकों में खलबली मच गई। प्रदेश में 23 मई से विधानमंडल सत्र चल रहा है।
विधायक का फोन बजने से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नाराज हो गए और चीफ मार्शल को ऐसा फिर होने पर विधायकों का फोन जब्त करने का निर्देश दे दिया।