बगहा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में बच्चा घूमने गया था। अचानक उसका सामना बाघ से हो गया। इसके बाद बच्चा डर गया। उसकी चीख निकल गई। यह घटना बिहार के बगहा की है।
जानकारी के मुताबिक 13 साल का बच्चा अपने दोस्तों के साथ परिसर के कक्ष संख्या 32 में घूमने गया था। वहां उसका सामना अचानक बाघ से हो गया।
बाघ ने बच्चे पर हमला कर दिया। शिकार के बाद बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम जंगल पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
मृतक की पहचान जिमरी नौतनवा निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत है। वन विभाग की टीम ने आसपास के इलाकों सतर्क कर दिया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आसपास हाल के दिनों में जानवरों से हमला की घटनाएं काफी बढ़ गई है। इससे लोग परेशान हैं।