रांची में 16 मई को श्री साईं महोत्सव, सफलता के लिए बनी कमेटी

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। श्री साईं सेवा मंडल, रांची के तत्‍वावधान में पुनदाग स्थित ॐ श्री साईं धाम में श्री साईं महोत्सव का आयोजन 16 मई, 2022 को होगा। साईं धाम महोत्सव की रूपरेखा की तैयार करने के लिए रातू रोड स्थित मंडल के कार्यालय में श्री साईं सेवा मंडल की बैठक 4 मई को हुई। इसमें कमेटी का गठन किया गया। महोत्सव धूमधाम से मनाने का कमेटी के सदस्यों ने निर्णय लिया।

श्री साई सेवा मंडल के अध्यक्ष मनीष कुमार व सचिव मनोज कुमार ने बताया कि‍ कार्यक्रम के संरक्षक संजय सेठ, संयोजक मुंकेश काबरा को बनाया गया है। उपाध्यक्ष राम किशोर कुंवर, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत बनाये गए।

कार्यकारिणी सदस्य नीरज मुंजाल, देव सिन्हा (राजू), मनोरंजन शर्मा, दिलीप अग्रवाल, कार्तिक कर्मकार, मुन्ना वर्णवाल, दुर्गेश अग्रवाल, सोनू वर्णवाल, आलोक अग्रवाल को बनाया गया है।

दिल्ली के भजन सम्राट पंकज राज द्वारा महोत्सव स्थल पर भजनों की गंगा प्रवाह की जाएगी।महोत्सव को सफल बनाने में मंडल के सदस्य लगे हुए हैं।

कार्यक्रम की रूपरेखा

प्रातः 5.00 बजे काकड़ आरती के साथ महोत्सव प्रारंभ होगा।

प्रातः 6.30 बजे पालकी शोभायात्रा श्री साईं बाबा की नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी।

प्रातः 10.00 बजे शिरडी धाम के पुरोहितों के द्वारा पूजन एवं हवन का कार्यक्रम रहेगा।

दिन के 12.00 बजे मध्याह्न आरती के साथ विशाल भंडारा सभी दर्शनार्थियों व महोत्सव में शामिल सभी लोगों के लिए पूरी रात चलेगा।

सायं धूप आरती 6.30 बजे से और भजन का कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 10.30 बजे तक चलेगा।

सेज आरती रात 10.30 बजे। के साथ महोत्सव का समापन होगा।