ऑस्ट्रेलिया। ऑस्ट्रेलिया में अब सेक्स वर्कर्स को कानूनी तौर पर सड़कों पर अपने क्लाइंट्स से मिलने की छूट दी गई है। यहां विक्टोरिया में सेक्स वर्कर्स को लेकर नया कानून लागू किया गया है। स्थानीय सरकार इसे सुधारवादी कानून बता रही है, इसे विक्टोरिया के लिए ऐतिहासिक दिन कहा जा रहा है। नए कानून के लागू होने के बाद कहा जा रहा है कि सेक्स वर्कर्स की इंडस्ड्री और सुरक्षित हो जाएगी।
इस नियम की शुरुआत मंगलवार से हुई। जिसके तहत सड़क के आसपास सेक्स संबंधी काम को कानूनी मान्यता मिल गई है, लेकिन ये केवल कम संख्या के लिए मान्य होगा। सरकार ने कहा कि इससे सेक्स वर्क से जुड़े लोग खुद पर होने वाले अपराध के प्रति पूरे विश्वास के साथ सामने आ पाएंगे, उन्हें इस बदलाव के बाद सहायता भी मिलेगी। कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्टर मेलिसा होर्ने ने कहा, ‘ये कदम विक्टोरिया में सेक्स वर्क में व्याप्त भेदभाव को बदलने के लिए अहम कदम होगा.’
वहीं सेक्स वर्क को नियमत: उचित तरीके से चलाया जाएगा, उनका सबसे अच्छा मार्गदर्शन किया जाएगा, ताकि वे सुरक्षित रहें। कानून में सेक्स वर्कर्स को लेकर कुछ कानून भी बनाए गए हैं। जिसके तहत स्कूल, केयर सर्विस और पूजा करने के स्थान के आसपास, कोई ये करता हुआ दिखाई दिया तो वह अपराध की श्रेणी में आएगा।