गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी, झारखंड में अब इतने में मिलेगा

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। आम लोगों के लिए बुरी खबर। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। नया दाम 7 मई से प्रभावी हो गया है। मई की शुरुआत में इसकी कीमत नहीं बढ़ाई गई थी।

जानकारी के मुताबिक 14.2 किलोवाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया है। बढ़ी कीमत आज से लागू हो गई है। दिल्‍ली में गैस सिलेंडर की कीमत अब 999.50 रुपये हो गई है।

जानकारी हो कि 1 मई को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। झारखंड में इसकी कीमत में करीब 103.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। प्रति सिलेंडर कीमत 2505 रुपये हो गई थी। आज इसकी कीमत घटा दी गई है। अब इसका दाम 2495.50 रुपये हो गया। यानी कीमत में 9.50 रुपये की कमी की गई है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने उस वक्‍त घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ाई थी। झारखंड की राजधानी में इसकी कीमत 1007 रुपये प्रति सिलेंडर ही था। अब इसकी कीमत में 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। बढ़ोतरी के बाद अब ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 1057 रुपये देने होंगे।