- वैदिक और धार्मिक मंत्रोच्चार से माहौल गूंजायमान
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। सदर प्रखंड परिसर में स्थापित झारखंड के प्रथम महामणि स्फटिक शिव परिवार मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 2 मई को शुरू हुआ। सुबह 351 महिलाएं स्थानीय शंख नदी से कलश में जल लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंची। भगवान शिव के आह्वान के साथ पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दोपहर में भक्तों के बीच भंडारे के प्रसाद का वितरण भी किया गया।
मनोकामना शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में जजमान के रूप में उपेंद्र प्रसाद, कुमार संदीप, विवेक कुमार, कृष्ण कुमार सिंह सहयोग कर रहे हैं। यज्ञाचार्य रमेश पौराणिक एवं इनके सहयोगियों की देखरेख में यज्ञ और पूजन पाठन लगातार पांच दिनों तक चलेगा। इस दौरान राम चरित्र मानस पाठ, भजन कीर्तन और प्रति दिन दोपहर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजनकर्ता में मुख्य रूप से सदर ब्लॉक क्षेत्र निवासी वीणा सीमेंट के उपेंद्र प्रसाद, शिक्षक राजीव रंजन, व्यवसायी कन्हैया सिंह समेत प्रमोद कुमार, प्रमोद राय, अरविंद दुबे, राजेश शर्मा, प्रदीप साहू, दया सिंह, अरविंद यादव, लाल रवि, गणेश यादव, श्यामसुन्दर वर्मा, प्रमित सहदेव, अवधेश सिंह, लाल विनय, कुमार संदीप, कृष्ण कुमार सिंह, विवेक सिंह, रामजतन सिंह, बाबा जी सिंह, विजय दास, विजय साहू, जयकुमार प्रसाद, मृणाल सिंह, राजीव पांडेय, जय सिंह,नवरत्न शर्मा, सुदामा सिंह अशोक पाठक, आशुतोष राणा, बैजनाथ प्रसाद गुड्डुस, रमेश चन्द्र यादव शामिल हैं।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रितेश कुमार, सह मंत्री विनोद उरांव गुड्डु, बजरंग दल संयोजक विपुल कुमार, सचिन कुमार, कपिल मिश्रा, जिला परिषद के निर्वतमान सदस्य रामलखन प्रसाद, केंद्रीय मुक्तिधाम अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता मन्ना, भंडारा व्यवस्थापक प्रमोद अग्रवाल इत्यादि समेत ब्लॉक क्षेत्र के युवा भी सहयोग कर रहे हैं।