रांची-दुमका एक्‍सप्रेस में यात्रियों को मिलेगी अधिक सुविधा

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची-दुमका-रांची एक्‍सप्रेस में यात्रा करने वाले लोगो के लिए अच्‍छी खबर। इस ट्रेन में अस्थायी रूप से वातानुकूलित फर्स्ट क्लास और वातानुकूलित 2-टियर के संयुक्त कोच की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई है।

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 18619/18620 रांची-दुमका-रांची एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से तीन महीनों के लिए वातानुकूलित फ़र्स्ट क्लास व वातानुकूलित 2-टियर का संयुक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 18619 रांची-दुमका एक्सप्रेस में 20 मई 2022 से 20 अगस्‍त, 2022 तक 1 वातानुकूलित फर्स्ट क्लास और वातानुकूलित 2-टियर का संयुक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 18620 दुमका-रांची एक्सप्रेस में 21 मई, 2022 से 21 अगस्‍त, 2022 तक 1, वातानुकूलित फर्स्ट क्लास व वातानुकूलित 2-टियर का संयुक्त कोच लगाया जाएगा