पूर्णिया। पूर्णिया में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आयी है। यहां बाल सुधार गृह से लगभग एक दर्जन बाल कैदी फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
घटना मंगलवार की देर रात हुई। इसकी सूचना बुधवार की सुबह पुलिस को मिली। बाल कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है। इसमें दिख रहा है कि बाल कैदी दीवार फांद कर फरार हो गए हैं। पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी गई है।


