युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के सदस्‍यों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

रांची। लोहरदगा युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के सदस्‍यों ने पावरगंज स्थित सुभाष चौक के समीप मोदी सरकार का पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन 16 मई को किया। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के कमेटी के निर्देश पर पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल एवं अन्य घरेलू सामानों के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में इसका आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश में महंगाई चरम पर है। पेट्रोलियम पदार्थों से लेकर दैनिक जीवन की हर वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है। इससे आम जनों का जीवन जीना मुश्किल हो गया है। देश का है हाल बेहाल और भाजपा मालामाल है।

जिला उपाध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि गैस सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। तेल की कीमतों में वृद्धि से सामान्य व्यक्ति के साथ साथ किसान, व्यापारी, श्रमिक सबका जीवन बेहाल हो गया है। स्थिति अनियंत्रित है।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष असलम अंसारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उनकी गलत नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था से लेकर आम जनमानस की स्थिति लचर हो गई। मोदी सरकार महंगाई और बेरोजगारी रूपी राक्षस को जन्म दे रही है। देश में रसोई गैस महंगाई की आग से जल रहा है। मूल्यवृद्धि को वापस लेना चाहिए।

मौके पर विधानसभा अध्यक्ष इमरान आजाद, दानिश शाहनवाज, अंसार अहमद, हरि भगत, इम्तियाज अंसारी, सैफ खान, बिल्लू, अकरम सलमान, तौसीफ आलम, मुन्नवर आलम, मुशर्रफ रजा, फारूक हुसैन, दिलकश रजा, कृष्णा उरांव, समद रजा, शेरू खान, आसिफ अंसारी, नकीब अंसारी, विनय उरांव सहित अन्‍य मौजूद थे।