
- डैम को लेकर बिहार और झारखंड के सांसदों ने की जल शक्ति मंत्री से मुलाकात
नई दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में उत्तरी कोयल जलाशय परियोजना (मंडल डैम) के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई। इसमें बिहार के सांसद सुशील कुमार सिंह, औरंगाबाद सांसद, झारखंड के पलामू सांसद वीडी राम एवं चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह सहित जल शक्ति मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार, अपर सचिव देबाश्री मुखर्जी व अन्य अधिकारी, केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी तथा वाप्कोस लिमिटेड के अधिकारियों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री के साथ सांसदों ने डैम के कार्य को गति देने का आग्रह किया हैं।
बैठक में इन विषयों पर चर्चा
मोहम्मदगंज बैराज के लिए बिहार सरकार द्वारा क्लियरेंस दे दिया गया है। बैराज का 95 प्रतिशत काम हो चुका है। शेष कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये गये।
डैम के 12 मे से 10 गेट बन चुके है। 2 गेट बनाने का कार्य जल्द होगा।
सुरक्षा कारणों के लिए एक पुलिस पिकेट का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार के संबंधित पुलिस और अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिये जा रहे हैं।
डैम की जमीन अधिग्रहण के समय लोगों को मुआवजा और नौकरी दे दी गई थी। फिर भी कुछ अन्य लेागों द्वारा मांग की गई है, जिसका सकारात्मक समाधान निकाला जायेगा।
नहर की गुणवत्ता के विषय पर चर्चा हुई है। इसमें सुधार करने के निर्देश दिये गये।
वाप्कोस लिमिटेड के अधिकारी एक सप्ताह में साईट का दौरा करके रिपोर्ट देंगे।
रांची के अधिकारी, मंत्रालय एवं केंद्रीय जल आयोग को दैनिक रूप से कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
डैम का कार्य 2024 से पहले पूरा कर लिया जायेगा।