रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने डॉ महुआ माजी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 30 मई को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी के रूप में कई नामों पर पार्टी में चर्चा हुई। केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर डॉ माजी के नाम पर सहमति बनी।
जानकारी हो कि डॉ माजी झारखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष है। वह झामुमो की महिला विंग की केंद्रीय अध्यक्ष है। वह रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी। उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
बतातें चलें कि राज्यसभा प्रत्याशी देने को लेकर कांग्रेस और झामुमो आमने-सामने थे। कांग्रेस ने इस सीट पर दावा ठोका था। इसके बाद शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली गये थे। मुलाकात के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दावा किया था कि कांग्रेस का उम्मीदवार देने पर सहमति बन गई है। उनका दावा धरा का धरा रह गया।
सोनिया से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा था कि उनसे 1 घंटे से ज्यादा राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। राज्यसभा भी रहा। कुछ चीजों पर सहमति बनी। ये धरातल पर भी उतरेगा। गठबंधन की तरफ से एक ही प्रत्याशी होंगे। इस विषय को आखिरी मुकाम तक पहुंचाने के लिए थोड़ा समय लेंगे।