रांची। पेट्रोलियम कंपनी ने मई में दूसरी बार गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। यह कीमत घरेलू और कमर्शियल दोनों में बढ़ाई गई है। नई कीमत 19 मई से प्रभावी हो गई है।
बताते चलें कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 7 मई को 50 रुपये का इजाफा किया गया था। इसके बाद कीमत 1057 रुपये हो गई थी। अब 19 मई को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपये की वृद्धि की गई है। दाम बढ़ने के बाद झारखंड की राजधानी रांची में इसकी कीमत 1060.50 रुपये हो गई है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दाम बढ़ने के बाद यह रांची में इसकी कीमत 2504 रुपये हो गई है। इससे पहले इसका दाम 2495.50 रुपये प्रति सिलेंडर था।