Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

07 मई, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं अधूरी या असफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मनमानी के कारण आर्थिक हानि होगी। बिना विचारे कोई भी कार्य नहीं करें। सरकारी कार्यों में भी विलम्ब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। विरोधी गलती खोजेंगे। सेहत नरम होने की आशंका है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ों को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों की अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलने से संतोष रहेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों में उलझने रहेंगी। पुश्तैनी कार्य में खर्च भी हो सकता है। नए कार्यों में निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा, परन्तु किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशान्त भी हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की लापरवाही भी विवाद का कारण बनेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। अनैतिक संसाधनों से धन लाभ संभव है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

पूर्वार्ध परेशानी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा नहीं दिखने से बेचैन रहेंगे। घर का वातावरण अशान्त रहने से मानसिक स्थिति बिगड़ेगी। क्रोध में आकर कोई निर्णय नहीं लें। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। परिजनों की सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। किसी के सहयोग से आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

उतावलापन अधिक रहेगा, जिसके कारण समस्याएं सुधरने की जगह और गहरी हो सकती है। नए कार्य का आरम्भ नहीं करें। किसी के जमानती भी नहीं बनें। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी। खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। कोई कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। परिस्थितियां साथ रहने से कार्यों में सफलता सुनिश्चित रहेगी। स्वभाव का आलस्य हर काम में विलम्ब करा सकता है। कम साधन होने पर भी कार्यों को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

राहत का अनुभव करेंगे। कार्यों को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे, परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा। नौकरी पेशा व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे। सामाजिक स्तर पर छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन छोटी मोटी उलझनों को छोड़ सामान्य ही रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत की अनदेखी करना आगे भारी पड़ सकता है। बौद्धिक क्षमता बढ़ने से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी। धन से अधिक संबंधों को प्राथमिकता दें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

घर एवं बाहर विवेक से कार्य करें। आर्थिक समस्याओं को लेकर भविष्य की चिंता सताएगी। क्रोध में आकर किसी का अपमान भी कर सकते हैं। परिजन आपके रूखे व्यवहार के कारण दूरी बना कर रखेंगे। घर के सदस्य अथवा स्वयं की दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। लंबी यात्रा टाले। हानि हो सकती है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

परिस्थितियां आशा के अनुकूल रहेंगी। किसी विशेष व्यक्ति द्वारा भ्रम की स्थिति बनाने से असमंजस में पड़ सकते हैं। स्वभाव से संतुष्ट रहेंगे, लेकिन प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। धन लाभ के लिये विभिन्न युक्तियां लगाएंगे। आकस्मिक लाभ हो सकता है। महिला मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

लेट-लतीफी के कारण महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ने की आशंका है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यों को लेकर परेशानी में पड़ सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। खर्च के कारण बचत नहीं कर पाएंगे। मध्याह्न के बाद अधिकांश कार्य परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है। मनोरंजन बना रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

रोजगार के योग हैं। दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा। इसके चलते कार्यों के प्रति लापरवाही दिखाएंगे। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद भी आर्थिक दृष्टिकोण से किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। अपनी ही किसी गलती के कारण हानि होने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)