दस्‍तक देने वाला है चक्रवात ‘असानी’, झारखंड सहित इन राज्‍यों में होगा असर

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। एक बार फिर चक्रवात दस्‍तक देने वाला है। इसका प्रभाव आज से ही देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज गति से हवा चलने के साथ बारिश होगी। चक्रवात का असर कई राज्‍यों में पड़ेगा। इसके मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात का नाम ‘असानी’ है।

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्‍त पीके जेना ने आईएमडी द्वारा सूचित किया गया है कि दक्षिण अंडमान सागर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हुआ है। इसके लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना है। इसके विकसित होने के बाद इसकी तीव्रता का अनुमान लगाना आसान होगा।

विशेष राहत आयुक्‍त के मुताबिक एहतियात के तौर पर ओडिशा के मलकानगिरी से मयूरभंज तक के 18 जि‍लों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर स्थिति से निपटने के लिए 17 एनडीआरएफ, 20 ओडीआरएएफ और अग्निशमन सेवा विभाग की 175 टीमें तैयार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार तूफान का अधिक प्रभाव ओडिशा, बंगाल, असम, सिक्‍कम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, झारखंड सहित उत्तर पूर्व के राज्‍यें में देखने को मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज से केंद्रीय बंगोप सागर में बारिश शुरू हो जाएगी। इस दौरान हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। मछुआरों को समुंद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है। अगले चार दिनों तक ओडिशा के कई जिलों में वज्रपात होने की आशंका भी है।