झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा ने बनाई आंदोलन की रणनीति, राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर जीत की कोशिश

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। हजारीबाग में हो रही भाजपा झारखंड प्रदेश कोर कमेटी एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में विभिन्न राजनीतिक प्रस्ताव पर पदाधिकारियों ने चर्चा की। साथ ही झारखंड सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

इसमें केंद्र सरकार के आठ वर्षों के सफल कार्यकाल, झारखंड सरकार की विफलता, झारखंड में विकास कार्य, राज्य में खराब विधि व्यवस्था, भ्रष्टाचार, अवैध खनन जैसे मुद्दों को उठाने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने किया।

प्रदेश कोर कमेटी की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा झारखंड में राज्यसभा के लिए एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी। राज्यसभा उम्मीदवार की चर्चा के लिए प्रदेश कोर कमेटी की बैठक सही प्लेटफार्म नहीं है। भाजपा को राज्यसभा की एक सीट जीतने में कोई परेशानी नहीं आएगी।