आइसक्रीम खाने से 25 बच्चे बीमार, फूड प्वाइजनिंग की हुई समस्या, पुल‍िस ने व‍िक्रेता को ल‍िया ह‍िरासत में

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। यूपी के सीतापुर में ईद पर आइसक्रीम खाकर अटरिया के मनवा में 25 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को उल्टियां होने लगीं। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आइसक्रीम विक्रेता को हिरासत में ले लिया है। आइसक्रीम व‍िक्रेता ने बताया क‍ि वह घर में ही आइसक्रीम तैयार करता है।

थानाध्‍यक्ष ने बताया क‍ि अभी तहरीर नहीं म‍िली है। श‍िकायत म‍िलने पर कार्रवाई की जाएगी। मनवा का रहने वाला सुरेश रावत मंगलवार की शाम गांव में ही मस्जिद के निकट आइसक्रीम बेच रहा था। बच्चों ने आइसक्रीम खरीदकर खाई। कुछ देर बाद बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने लगा। जी-मिचलाने के बाद उल्टियां होने लगी। बच्चों की हालत खराब होते देख गांव में कोहराम मच गया। परिवारजन बच्चों को लेकर सीएचसी सिधौली पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने फूड प्वाइजनिंग बताकर बच्चों का उपचार किया। कुछ बच्चों का इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है। कुछ बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल में 18 बच्चों का इलाज किया जा रहा है। बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हुई है। सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।