कल रांची के बड़े इलाके में दो घंटे नहीं रहेगी बिजली, ये है वजह

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बड़े इलाके में गुरुवार यानी 21 अप्रैल को बिजली नीं रहेगी। इस दौरान रातू चट्‌टी बिजली सबस्टेशन को बुड़मू ग्रीड से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी कोकर के ईई गौरव कुमार ने दी।

कोकर ईई गौरव कुमार ने बताया कि गुरुवार को 33/11 केवी रातू चट्‌टी बिजली सबस्टेशन को बुड़मू ग्रीड से जोड़ने का काम होगा। इसकी वजह से रातू चट्‌टी से निकलने वाली 11 केवी रूलर फीडर, 11 केवी एसबीएल फीडर, 11 केवी मांडर फीडर, 11 केवी बाजपुर फीडर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा।

रांची जीएम पीके श्रीवास्तव ने बताया कि यह काम पूरा हो जाने के बाद हटिया ग्रिड का लोड घटेगा। रांची की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। इसका लाभ आम जनता को मिलेगा।