द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का बड़ा एलान, अब बनेगी दिल्ली फाइल्स

देश मनोरंजन मुंबई
Spread the love

मुंबई। पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से बड़ी सफतला मिली है। कश्मीरी पंडितों के साथ हुई बर्बरता की दर्दनाक कहानी को डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बखूबी दिखाया था। स्मॉल बजट में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़े। अब विवेक अग्निहोत्री ने अब अपने नए प्रोजेक्ट का एलान कर दिया है।  

विवेक अब द दिल्ली फाइल्स बनाएंगे। उन्होंने ट्वीट पर अपनी नई फिल्म का टाइटल बताया है और लिखा- मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद  करता हूं जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स को बनाया। आगे लिखा, पिछले 4 साल हमने पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत की। हो सकता है कि मैंने आपके TL को स्पैम किया हो लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों का बताना बहुत जरूरी है।

अब वक्त आ गया है कि मैं अपनी नई फिल्म पर काम  करूं। कई यूजर्स ऐसा अंदेशा लगा रहे कि द दिल्ली फाइल्स में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में दिखाया जाएगा। तो वहीं कुछ लोगों ने विवेक अग्निहोत्री को नए प्रोजेक्ट के लिए गुड लक विश किया है।