रांची। विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की वार्षिक बैठक राजस्थान के उदयपुर के राजसमंद काकरोली में हुई। इसमें विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री प्रमोद सारस्वत मनोनीत किए गए। झारखंड से प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा (रामगढ़) और गणेश दायमा (टाटा) से बनाए गए।
उपरोक्त बैठक में दो दिवसीय विचार मंथन में 11 प्रस्ताव पारित किए गए। मौके पर पूरे भारत वर्ष से भी विप्र फाउंडेशन के सदस्य, पदधारी उपस्थित हुए थे। आने वाले समय में विप्र फाउंडेशन द्वारा कई कार्यक्रम झारखंड में आयोजित किए जाएंगे।
अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि जल्द ही रांची में प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। रांची में बैठक बुलाकर विप्र फाउंडेशन के द्वारा होने वाले सभी कार्यों की विधिवत घोषणा की जाएगी।