
गुमला। गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित अम्बेरा नगेसियाटोली गांव में जंगली भालू के हमले से एक ग्रामीण ललित किसान और उसके पुत्र मंगलेश्वर किसान की मौत हो गई। वहीं सुभाष किसान गंभीर रूप से घायल है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं।
घायल सुभाष किसान को सिसई रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है। घटना अहले सुबह की है। तीनों खेत में हल चलाने गए हुए थे तभी भालू ने अचानक हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।