CM जयराम का एलान- HRTC बसों में अब महिलाओं का लगेगा आधा किराया

देश
Spread the love

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल दिवस पर सीएम जयराम ठाकुर ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम जयराम ठाकुर ने चंबा में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में महिला को सरकारी बसों में आधा किराया लगने की घोषणा की है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश की तरक्की में महिलाओं की भी काफी योगदान है। अब सरकारी बसों में महिलाओं से तय दरों से आधा किराया लिया जाएगा। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को रक्षाबंधन और भैया दूज पर सरकारी बसों में यात्रा के दौरान कोई किराया नहीं देना पड़ता था। लेकिन अन्य दिनों में पूरा किराया वहन करना पड़ता था।

अब प्रदेश की आधी आबादी को सफर में आधा किराया देना होगा। इससे पहले, हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम चंबा के ऐतिहासिक चंबा चौगान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस और गृह रक्षा के जवानों की टुकड़ियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली।